फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   city remained in shiv bhakti

भोले की भक्ति में सराबोर रहा शहर

Tue, 13 Aug 2019 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
city remained in shiv bhakti
सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर निकाली कांवड यात्रा ने सिद्वेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक।
भोले की भक्ति में सराबोर रहा शहर
विज्ञापन

झांसी। बम- बम भोले, हर- हर महादेव के जयकारों के साथ महानगर में सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी की अगुवाई में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। सभी ने पुलिस सुरक्षा के बीच गोविंद चौराहा स्थित मढ़िया महादेव मंदिर में भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक किया और देश में सुख शांति की कामना की।
प्रदर्शनी मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा में महिलाएं जलाभिषेक के लिए कलश लिए थीं, जबकि युवा भगवा झंडा लेकर जयकारे लगा रहे थे। डीजे पर बज रही भक्ति धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। यात्रा इलाइट चौराहा से होते हुए गोविंद चौराहा पर पहुंची। इस दौरान जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। गोविंद चौराहा पर पुलिस ने बैरीकेडिंग की व्यवस्था की थी। ऐसे में शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को मढ़िया महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जत्थों में पहुंचाया गया। जलाभिषेक का क्रम दोपहर बाद तक चला। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री संतोष शाक्या, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. योगेंद्र सिंह राणा, अरविंद वर्मा, संतोष खरेला, बृज बिहारी गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, महानगर प्रभारी सौरभ गुप्ता, जिला प्रभारी अक्षय प्रजापति, कुलदीप सिंह, संजू मिश्रा, चंद्रप्रकाश चौधरी, मनमोहन, उमेश बाबा, राजेश सिकौरिया, शुभम शाक्या, दिव्यांश सोनी, पंकज तिवारी, आकाश यादव, अनुराग विश्वकर्मा, दीपक यादव, अंकुर वर्मा, प्रशांत पटेल, ओम प्रकाश, हंसराज, राम राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में श्री सिद्धेश्वर मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इसके उपरांत सात अगस्त को हुई कांवड़ यात्रा के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा, भाजपा नेता संजीव श्रृंगीऋषि ने कहा कि भगवान श्री राम ने कांवड़ में जल भरकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया था। वहीं से परंपरा शुरू हुई। इस अवसर पर वरुण जैन, नीलम सकरैया, धीरा रायकवार, नीता अवस्थी, प्रमिला झा, आरती सिंह, कनक शिवहरे, सुबोध गुबरेले, बंटी राजा, हेमंत, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed