फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   city forest devloped in bhagwantpura

भगवंतपुरा में बीस हेक्टेयर जमीन पर विकसित होगा ‘नगर वन’

Mon, 17 Aug 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
city forest devloped in bhagwantpura
city forest devloped in bhagwantpura
झांसी। शहरी क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा शहरी इलाकों में नगर वन को विकसित करने आदेश जारी किया था। जिसके चलते वन विभाग द्वारा महानगर के भगवंतपुरा में नगर वन को विकसित करने के लिए बीस हेक्टेयर जमीन को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वन विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष पौधों को तैयार किया जाता है। वन विभाग व अन्य विभागों द्वारा पौधरोपण किया जाता है। वन विभाग द्वारा जगलों में व अन्य विभागों द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पौधों को लगाया जाता है। लेकिन ग्रामीण इलाकों में देखरेख के अभाव के कारण अधिकतर पौधे सूख जाते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सरकार ने शहरी क्षेत्र में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए देश के दो सौ शहरों में नगर वन को विकसित करने का निर्देश जारी किया था। जिससे की पर्यावरण में फैले प्रदूषण पर लगाम लगाई जा सके। वन विभाग द्वारा भंगवंतपुरा क्षेत्र में बीस हेक्टेयर जमीन को नगर वन के लिए चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

नगर वन में पौधरोपण कर पौधों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। पौधों की देखरेख के साथ ही पानी की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा। नगर वन के भीतर ही लोगों के बैठने के लिए बेंचों को भी लगाया जाएगा। इस संबंध में वन संरक्षक एके सिंह ने बताया की सरकार के आदेशानुसार भगवंतपुरा में बीस हेक्टेयर जंगली क्षेत्र को नगर वन के लिए चिह्नित कर सरकार को प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेज दी गई है। सरकार के आदेशानुसार ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed