{"_id":"5c325507bdec2256bc429fce","slug":"city-decorate-for-pm-and-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के आगमन को सजने लगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के आगमन को सजने लगा शहर
Mon, 07 Jan 2019 12:50 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
jhansi city
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। डिवाइडरों की रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। फुटपाथों की रिपेयरिंग भी होने लगी है।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का इसी महीने झांसी आगमन का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री 31 जनवरी को आ सकते हैं, जबकि मुख्यमंत्री का आगमन 12 जनवरी के बाद होगा। मुख्यमंत्री केशवपुर जा सकते हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, मेडिकल कॉलेज, कोई एक थाना और निर्माणाधीन योजना का निरीक्षण करेंगे। जबकि, प्रधानमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। उनके आगमन को लेकर महानगर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। डिवाइडरों की रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। इलाइट चौराहा से जीवनशाह, बीकेडी से चित्रा चौराहा, ग्वालियर रोड पर डिवाइडरों की रंगाई शुरू हो गई है। ग्वालियर रोड पर जहां-जहां एपेक्स उखड़े या टूट गए थे, वहां पर पुराने एपेक्स हटाकर नए एपेक्स लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। ग्वालियर रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास डिवाइडर की रिपेयरिंग हो गई है।
उधर, स्वच्छता सर्वेक्षण भी हो रहा है। इसको लेकर भी खाली दीवारों पर पेंटिंग चल रही है। चूंकि, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आगमन ग्वालियर रोड पर होना है, इसलिए महानगर के अन्य क्षेत्रों को छोड़कर इस रोड पर महिला पालीटेक्निक की बाउंड्रीवाल पर पेंटिंग चल रही है। शौचालयों पर भी पेंटिंग हो रही है, ताकि साफ-सुथरे दिखाई दें।