फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   circuit house see like a secretatry hall

सर्किट हाउस मिनी सचिवालय में तब्दील

Sat, 07 Dec 2019 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
circuit house see like a secretatry hall
सर्किट हाउस में का के लॉन को सजाते संबारते श्रमिक यहां रविवार की सुबह मुख्यमंत्री मार्निंग वॉक क?
सर्किट हाउस ‘मिनी सचिवालय’ में तब्दील
विज्ञापन

झांसी। सर्किट हाउस को मुख्यमंत्री के आने से पहले मिनी सचिवालय में तब्दील कर दिया गया। सीएम को सर्किट हाउस के विशेष सूट वन-ए में ठहराया जाएगा चूंकि, मुख्यमंत्री रात्रि प्रवास झांसी में करेंगे लिहाजा, पूरा प्रदेश यहीं से संचालित होगा। इसके लिए मिनी सचिवालय भी यहीं सर्किट हाउस में बनाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अफसर आज यहां पहुंच गए। उनकी निगरानी में यहां व्यवस्थाएं की जाती रहीं। पूरे प्रदेश को संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री के ठीक बगल के कमरे को अत्याधुनिक संचार सहुलियतों से लैस किया गया है। फोन, फैक्स, इंटरनेट एवं कम्यूटर से कमरे को सुज्जजित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के झांसी में रहने के दौरान पूरे प्रदेश में सीएम की ओर से निर्देश यहीं से जारी किए जाएंगे। सर्किट हाउस के आसपास का पूरा इलाका आज से सील कर दिया जाएगा। सर्किट हाउस में सामान्य आवाजाही शुक्रवार शाम से ही बंद करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed