फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cinema hall reopen

आज नहीं, कल से शुरू होंगे महानगर के दो सिनेमाघर, पार्कों पर अभी फैसला नहीं

Thu, 15 Oct 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
cinema hall reopen
cinema hall reopen
झांसी। सिनेमा जगत के इतिहास की अब तक की सबसे लंबी बंदी के बाद सरकार ने 15 अक्तूबर से सिनेमाघर खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं। लेकिन, महानगर के तीन में से दो सिनेमाघर 15 की जगह 16 अक्तूबर (शुक्रवार) से शुरू किए जाएंगे। जबकि, अन्य एक सिनेमाघर कुछ दिन बाद खोला जाएगा। बुधवार को सिनेमाघरों में कोविड नियंत्रण के उपाय किए जाते रहे। वहीं, पार्कों को खोले जाने को लेकर नगर निगम अब तक कोई फैसला नहीं ले सका है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की शुरुआत के साथ ही सिनेमाघरों में ताले डल गए थे। एक जुलाई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी सिनेमाघर नहीं खोले गए थे। लेकिन, अब 15 अक्तूबर से सिनेमाघर खोलने की सरकार ने अनुमति दे दी है। हालांकि, झांसी के दो सिनेमाघर 15 की जगह 16 अक्तूबर (शुक्रवार) को दर्शकों के लिए खोले जाएंगे। नटराज टॉकीज के संचालक पवित्र खन्ना ने बताया कि कोविड नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के मुताबिक पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं। टिकटों की बिक्री ऑनलाइन भी की जा रही है।
विज्ञापन

टॉकीज 15 की जगह 16 अक्तूबर को खोली जाएंगी। 16 को शुक्रवार को है और फिल्मों का सप्ताह शुक्रवार से शुरू होता है। यही वजह है कि 15 की जगह 16 अक्तूबर को सिनेमाघर शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खिलौना में सिम्बा और सांड की आंख का संचालन होगा। जबकि, नटराज में हाउसफुल 4 प्रदर्शित की जाएगी। वहीं, पार्कों को न खोले जाने से लोग परेशान हैं। नियमित रूप से सुबह - शाम सैर सपाटे के लिए पार्क जाने वाले लोग मजबूरी में सड़कों पर चहलकदमी करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नियमों का दर्शकों को करना होगा पालन
झांसी। सरकार ने सिनेमाघरों के लिए गाइड लाइन जारी की है, जिसका संचालकों को पालन करना होगा। निर्देशों के तहत सिनेमाघरों में आधी क्षमता में ही दर्शकों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश से पहले सभी दर्शकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और उनका ब्योरा भी दर्ज किया जाएगा। हॉल में प्रवेश के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही हाथ सैनिटाइज करना होगा। इसके लिए हॉल के बाहर ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन लगाई गईं हैं। सिनेमाघरों के भीतर दर्शकों को एक - एक कुर्सी छोड़कर बैठाया जाएगा। प्रत्येक शो की समाप्ति के बाद हॉल को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed