{"_id":"607861368ebc3ec4487aebe8","slug":"chunav-duty-ke-doran-mahila-adhikhari-ki-mot-jhansi-news-jhs193197265","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी के दौरान महिला अधिकारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
मतदान के दौरान महिला अधिकारी की तबीयत खराब हो गई थी।
- फोटो : ???? ????
Link Copied
चुनाव ड्यूटी के दौरान महिला अधिकारी की मौत
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव ब्लॉक के जौरी बुजुर्ग स्थित मतदान केंद्र के बूथ संख्या 61 पर मतदान अधिकारी (द्वितीय) पद पर तैनात निर्मला साहू (56) की चुनावी ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी। थोड़ी देर बाद केंद्र पर ही उनको उल्टी होने लगीं। कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थानाक्षेत्र के दतिया गेट बाहर निवासी निर्मला साहू (56) पत्नी रामप्रकाश साहू नलकूप मंडल में प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर तैनात हैं। उनकी बड़ागांव ब्लॉक के उक्त पोलिंग स्टेशन पर ड्यूटी लगाई गई थी। बुधवार रात वह बूथ पर पहुंच गईं। आज सुबह जब पोलिंग शुरू हुई तभी उनकी तबियत ठीक नहीं थी। मतदान शुरू होने के करीब दो घंटे बाद उनकी तबियत अधिक खराब हो गई। सहकर्मियों ने डॉक्टरों को बुलाया लेकिन, उसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी भी वहां पहुंच गए। उनका कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौत की साफ वजह पोस्टमार्टम से पता चलेगी। उधर, उनकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।