फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chouri choura case

आजादी की लड़ाई ने दिया देश को एकता का संदेश : सीईओ

Fri, 05 Feb 2021 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Chouri choura case
बबीना। चौरी चौरा घटना के दौरान गोलीकांड में शहीद हुए लोगों की याद में छावनी परिषद विद्यालय में घटना को शताब्दी दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कस्बे में प्रभात फेरी निकालकर इंदिरा गांधी स्मारक पार्क में शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी महेश चंद्र सैनी के निर्देशन में छावनी परिषद विद्यालय के छात्र छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रभात फेरी निकाली। इस रैली में लोगों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। कार्यालय अधीक्षक सुरेश कुशवाहा के नेतृत्व में रैली छावनी परिषद विद्यालय से प्रारंभ होकर इंदिरा स्मारक पर पहुंची। रैली मे कार्यालय अधीक्षक सुरेश कुशवाहा, डॉ. अशोक तिवारी, आनंद स्वरूप तिवारी, पंकज दीक्षित, अमित यादव, रघुवीर यादव, संदीप दीक्षित, भानु सिंह, मनमोहन राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपक दुबे ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

इस आयोजन से भारत के वीर सपूतों के विषय में जानकारी मिली है। स्वतंत्रता का इतिहास जान कर इस मिट्टी पर गर्व महसूस हुआ। अलसिफा बानो, छात्रा
चौरी चौरा घटना में शहीद हुए सेनानियों को दिल से नमन करती हूं। एहसास हुआ कि देश की आजादी के लिए दिया गया बलिदान सर्वोपरि है। चंचल साहू, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed