फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   choki incharj pr latki karvayi ki talvar

चौकी इंचार्ज पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Thu, 27 May 2021 12:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
choki incharj pr latki karvayi ki talvar
चौकी इंचार्ज पर लटकी कार्रवाई की तलवार
विज्ञापन

झांसी। खंडेराव गेट चौकी प्रभारी के खिलाफ एसएसपी ने जांच शुरू करा दी है। संभावना जताई जा रही कि जल्द ही चौकी इंचार्ज के पर कतरे जा सकते हैं। चौकी इंचार्ज के व्यवहार से व्यापारियों और सदर विधायक के आक्रोश को देखते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल, चौकी इंचार्ज की कार्यप्रणाली से व्यापारी मंगलवार को भड़क उठे थे। उन्होंने कोतवाली परिसर में धरना शुरू कर दिया। सीओ सिटी राजेश सिंह के समझाने पर भी व्यापारी मानने को राजी नहीं हुए। व्यापारियों ने चौकी इंचार्ज समेत कोतवाली पुलिस के खिलाफ भी खुलकर आरोप लगाए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज आए दिन व्यापारियों के साथ बदसलूकी करते हैं। लॉकडाउन के उल्लंघन के नाम पर जमकर वसूली हो रही है। ऐसे व्यापारी भी सामने किए, जिनसे पुलिस ने पैसा लिया। व्यापारियों के बवाल के बाद सदर विधायक रवि शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी व्यापारियों का पक्ष लेते हुए पुलिस को कार्यशैली सुधार लेने की नसीहत दी। व्यापारी चौकी इंचार्ज के न हटने तक प्रदर्शन जारी रखने पर अड़े थे हालांकि काफी मान-मनौव्वल के बाद उन्होंने अपना धरना खत्म किया। चौकी इंचार्ज पर आरोप लगने के बाद उनकी कार्यशैली की जांच शुरू करा दी गई है। जल्द ही कार्रवाई किए जाने के संकेत भी मिले हैं। हालांकि पुलिस अफसरों का यह भी कहना है कि चौकी इंचार्ज के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed