फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chocolate made from Bundelkhand plum will be supplied in Dubai and UK

बुंदेलखंड के बेर से बनी चॉकलेट की सप्लाई दुबई और यूके में होगी

Tue, 08 Mar 2022 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
Chocolate made from Bundelkhand plum will be supplied in Dubai and UK
झांसी। जल्द ही बुंदेलखंड के बेर से बनी चॉकलेट और जैम की सप्लाई दुबई और यूके में होगी। इसके लिए दोनों ही देशों की तरफ से मंजूरी मिल गई है। स्टार्ट अप के तहत झांसी की शिवानी बुंदेला ने बेर से कई प्रोडक्ट बनाए हैं। इसमें रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने भी मदद की है।
विज्ञापन

फूड टेक्नोलॉजी से बीटेक करने वाले शिवानी ने बताया कि वह बेर पर काफी समय से शोध कार्य कर रही थीं। घर पर ही एक हजार स्क्वॉयर फीट की जगह में उन्होंने मिनी लैब और किचन बनाया। यहां पर छोटी-छोटी मशीनों से बेर का जैम, जूस, चॉकलेट बनाई। फिर इन प्रोडक्ट्स की न्यूट्रीशियन वैल्यू जांचने के लिए एनएबीएल लैब भेजा। वहां से सभी प्रोडक्ट को मंजूरी मिल गई। शिवानी ने बताया कि बुंदेलखंड समेत हिमाचल के मंडी में इन उत्पादों की मांग आने लगी है। इसके अलावा ऑनलाइन भी सप्लाई शुरू हो गई है। चूंकि, भारत के बाहर बेर कोे सुपर फ्रूट के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी काफी होता है। ऐसे में तीन महीने पहले उन्होंने बेर से बनी चॉकलेट और जैम के सैंपल दुबई और यूके भेजे थे, इसे वहां मंजूरी मिल गई। मगर जब तक डिमांड आती, उससे पहले ही कोरोना की तीसरी लहर आ गई। अब हालात सामान्य होने से जल्द ही सप्लाई शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय ने दिए टिप्स
कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षा निदेशक डॉ. अनिल कुमार ने बुंदेलखंड एग्रो समिट 2021 में शिवानी को कुछ नया करने का सुझाव दिया। उन्होंने बेर फल को लेकर प्रसंस्करित उत्पादों को बनाने की प्रेरणा दी। इसके बाद निदेशक के निर्देश में ही शिवानी ने विभिन्न उत्पाद बनाने शुरू किए। नए प्रोडक्ट को सबसे पहले कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारी ही एप्रूव करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं, किसानों से खरीद रहीं बेर
इस स्टार्ट के जरिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और किसानों को भी लाभ हो रहा है। शिवानी ने बताया कि 50 महिलाओं को उन्होंने बेर इकट्ठे कर लाने का काम दिया है। वह आठ से 20 रुपये किलो में बेर खरीदती हैं। इसके अलावा बेर की खेती करने वाले गुरसराय, चिरगांव, बबीना ब्लॉक के 300 किसानों से भी इसी दर पर बेर खरीद रही हैं। उद्यान विभाग से किसानों को सब्सिडी दिलाकर 30 हजार पेड़ लगवाए। अभी 40 हजार और लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed