फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chirgaon police station in-charge removed for failing to solve robbery case.

Jhansi News: लूट का खुलासा न कर पाने पर हटाए गए चिरगांव थाना प्रभारी

Sat, 17 Jan 2026 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Chirgaon police station in-charge removed for failing to solve robbery case.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। गुटखा कारोबारी विष्णु गुप्ता के मुंशी सर्वेश कुशवाहा से लाखों की लूट का पांच दिन बाद भी खुलासा न कर पाने पर आखिरकार चिरगांव थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी को हटा दिया गया। शुक्रवार को एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने निरीक्षक कुलदीप तिवारी को चिरगांव से एएचटी थाना भेज दिया।
चिरगांव क्षेत्र में एक के बाद एक वारदात हो रही थी लेकिन पुलिस उसे रोक नहीं पा रही थी। झांसी-कानपुर हाईवे पर कारोबारी से लूट के बाद पुलिस की खासी किरकिरी हुई। अफसरों ने जल्द घटना के खुलासे का दावा किया था लेकिन पांच दिन बाद भी लूटकांड का कोई अहम सुराग नहीं मिला। हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद पुलिस बदमाशों का अब तक हुलिया भी नहीं पता कर सकी है। इस घटना के दूसरे दिन अवैध तरीके से बालू घाटों के चलने का मामला उजागर हो गया, इसमें भी पुलिस की मिलीभगत सामने आई। आखिरकार एसएसपी को कार्रवाई करनी पड़ी। निरीक्षक कुलदीप तिवारी को हटाकर उनकी जगह बरुआसागर थाना प्रभारी राहुल राठौर को भेजा गया है। वहीं, एएचटी थाने से प्रकाश सिंह को बरुआसागर थाने का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


सीडीआर निकाले फिर भी नहीं लगा सुराग : रविवार शाम 6:30 बजे वसूली कर झांसी लौट रहे गुटखा कारोबारी के मुनीम सर्वेश से बाइक सवार दो बदमाश रुपयों से भरा बैग लूट ले गए थे। बदमाशों ने सर्वेश को पीटकर उसका सिर फोड़ दिया था जबकि कार चालक से भी मारपीट की थी। पुलिस ने मुनीम एवं चालक समेत जिन कारोबारियों ने उसे पैसा दिया था, उनकी छानबीन की। इन सभी के मोबाइल के सीडीआर भी निकाले लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। छानबीन में मालूम चला कि बैग में करीब 45 लाख रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article