फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chirgaon: Cultural programs marked the Independence Day celebrations with great enthusiasm.

चिरगांव : स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों रही धूम

Mon, 17 Aug 2026 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Chirgaon: Cultural programs marked the Independence Day celebrations with great enthusiasm.
चिरगांव। इंफेंट जीसस स्कूल मोंड़ खुर्द में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। खंड विकास अधिकारी रामकुमार वर्मा की अध्यक्षता व प्रिंसिपल फादर सेविस्टयन डेनिस के निर्देशन में बच्चों ने हैरजअंगेज कार्यक्रम पेश किए।इसके साथ ही मुख्य अतिथि ने परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय प्रबंध न्यासी डॉ. अंजली गुप्त ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रबंधक डॉ. वैभव गुप्त मौजूद रहे। चंदन सिंह कन्या इंटर कॉलेज व पीजी महाविद्यालय बरल में प्रेमकुंवर की अध्यक्षता ध्वजारोहण हुआ। मुख्य अतिथि रमेशचंद्र दांगी व विशिष्ट अतिथि मैथिली दांगी, पूर्व प्रधान प्रीतम राजपूत रहे। चंदन सिंह कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक ब्रजेश सिंह यादव ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान पाने वाली छात्राओं आस्था दीक्षित, साक्षी श्रीवास्तव और दीक्षा को सम्मानित होने का स्वागत किया।
विज्ञापन

वन विभाग की बरल नर्सरी में क्षेत्रीय वनाधिकारी चिरगांव रामकिशुन यादव की अध्यक्षता में वंदेमातरम व राष्ट्रगान का गायन हुआ। इसके बाद रेंज परिसर में स्टाफ द्वारा पौधरोपण किया गया। थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डाॅ. रवींद्र सिंह, पशु चिकित्सालय में डाॅ. आशीष कुमार गुप्ता, बीआरसी में खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका बी चौधरी, नगर पालिका में छोटू राजा, मंडी समिति में सचिव इंद्रपाल सिंह, विकासखंड कार्यालय में ब्लाॅक प्रमुख राजकांतेश वर्मा ने ध्वजारोहण किया। सरदार पटेल इंटर काॅलेज में विधायक राजीव सिंह पारीछा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम हुए । सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed