फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   china fight

पूरा देश खफा, नगर निगम चीन पर ‘फिदा’

Tue, 18 Aug 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
china fight
झांसी। गलवां घाटी में चीन द्वारा की गई हरकत के बाद सरकार समेत पूरे देश में चीन के खिलाफ आक्रोश है। चाइना उत्पादों की खरीद और प्रयोग को लेकर हर वर्ग में आक्रोश है, लेकिन नगर निगम चाइना उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रहा है। नगर निगम ने पार्षदों को चाइना के थर्मल स्कैनर थमा दिए। इसे लेकर पार्षदों में रोष है। वहीं कई पार्षदों ने थर्मल स्कैनर वापस कर दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के पार्षदों ने कोरोना संक्रमण को लेकर थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्समीटर उपलब्ध कराने की मांग की थी। जिसके बाद बीते बृहस्पतिवार से पार्षदों को पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर का वितरण शुरू किया गया। पार्षदों ने जब देखा, तो थर्मल स्कैनर मेड इन चाइना था। इसके बाद पार्षदों ने विरोध जताया। कई पार्षदों ने चीनी उत्पादों का बहिष्कार कर थर्मल स्कैनर लेने से मना कर दिया। इसे लेकर नगर निगम में चर्चा का आलम है।
विज्ञापन

सरकार चाइना उत्पादों का बहिष्कार कर रही है, लेकिन नगर निगम चाइना उत्पादों को बढ़ावा दे रहा है। - राजेश त्रिपाठी, उपसभापति
पूरे देश में चाइना उत्पादों को लेकर बहिष्कार है। नगर निगम अधिकारियों को इससे कोई मतलब नहीं है।- दिनेश सिंह दीपू, पार्षद
सरकार को चीन के आयात पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। जैम पोर्टल पर भी उत्पादों को बहिष्कृत किया जाए।- विकास खत्री, पार्षद
चीनी उत्पादों का हर वर्ग विरोध कर रहा है। निगम के अधिकारियों को चीनी उत्पादों की खरीद नहीं करनी चाहिए।- महेेश गौतम, पार्षद
मामला संज्ञान में आया है। कुछ थर्मल स्कैनर मेड इन चाइना आ गए हैं। इनको बदलवाया जाएगा।
अवनीश राय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed