{"_id":"6a5be1a3ced867fecf0cd05c","slug":"children-performed-amazing-feats-on-the-mallakhamb-jhansi-news-c-420-1-mot1001-9862-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मल्लखंभ पर बच्चों ने किए हैरतअंगेज प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मल्लखंभ पर बच्चों ने किए हैरतअंगेज प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरुआसागर। श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृष्ण गणेश खानवलकर (अन्नाजी) की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मल्लखंभ व व्यायाम का शानदार प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पर्यवेक्षक गजानन खानवलकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। जबकि, अध्यक्षता चौधरी अशोक अग्रवाल ने की। इस अवसर पर एक सप्ताह तक विभिन्न वर्गों में विभिन्न विद्याओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में बुंदेलखंड सेवा मंडल झांसी के सभी सदस्यों व श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर बरुआसागर की प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों ने अन्नाजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय की हर कक्षा में सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अन्नाजी पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान लक्ष्मी व्यायाम मंदिर झांसी से प्रशिक्षक मनीष कोष्टा के नेतृत्व व राम सिंह सिकौरिया के निर्देशन में मल्लखंभ पर मयूर पंखी, हनुमान ध्वज, चकोर आसन, बजरंगी व हैंड स्टैंड का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया गया। मल्लखंभ का प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रभात कुमार सक्सेना, संतोष कुमार गुप्ता, दीपक अरोड़ा, सुधांशु शर्मा, सीताराम यादव, रविप्रकाश शर्मा, मोहनलाल चौरसिया, हरिमोहन अग्रवाल, डाॅ. महादेव प्रसाद बाजपेयी आदि मौजूद रहे। संचालन महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ओझा ने किया।