फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Children brutally beaten in school, family members blocked highway

Jhansi News: स्कूल में बच्चों को बेरहमी से पीटा, परिजनों ने हाईवे किया जाम

Thu, 08 Aug 2024 06:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Children brutally beaten in school, family members blocked highway
दिगारा के पीएमश्री विद्यालय में जमकर हुआ हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दिगारा स्थित बेसिक शिक्षा परिषद के पीएमश्री विद्यालय में बुधवार को बच्चों को कमरे में बंदकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इससे गुस्साए परिजनों ने कुछ देर के लिए झांसी-कानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। परिजनों ने विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की कर्मचारी पर बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। इसके बाद, विभाग ने आरोपी कर्मचारी को केंद्र से हटाते हुए मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
दिगारा स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में बुधवार की दोपहर जमकर हंगामा हुआ। यहां पहुंचे परिजनों ने बताया कि विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की कर्मचारी ने उनके बच्चों को एक कक्ष में बंदकर मोटे डंडे से जमकर पीटा, जिससे चार-पांच बच्चों को चोटें आ गईं। किसी तरह बचकर निकली एक बच्ची ने इसकी जानकारी उन्हें दी। इसके बाद वह बच्चों को लेकर बड़ागांव थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने इसे हल्के में लिया। इससे गुस्साए परिजनों ने झांसी-कानपुर हाईवे जाम कर दिया। इससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने लगीं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद सभी विद्यालय में पहुंच गए। जानकारी होने पर बीएसए विपुल शिवसागर, सीडीपीओ स्नेह गुप्ता भी विद्यालय पहुंची। उन्होंने परिजनों और पीड़ित बच्चों से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि लंच टाइम के दौरान वह विद्यालय में खेल रहे थे। आंगनबाड़ी कर्मचारी ने मना किया तो वे एक कमरे में बैठकर कैरम खेलने लगे। इसी बीच कर्मचारी ने 15-16 बच्चों को कमरे में बंदकर डंडे से उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी बिपिन कुमार ने बताया कि आरोपी कर्मचारी पुष्पा देवी को तत्काल प्रभाव से केंद्र से हटा दिया गया है। मामले की जांच के लिए सीडीपीओ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed