फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Children are worried due to rising mercury... demand for changing school timings started echoing

Jhansi News: चढ़ते पारे से बच्चे परेशान...गूंजने लगी स्कूलों का समय बदलने की मांग

Fri, 05 Apr 2024 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Children are worried due to rising mercury... demand for changing school timings started echoing
दोपहर दो बजे छुट्टी होने के कारण बच्चे तेज धूप में पहुंचते हैं घर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। तापमान बढ़ने के साथ ही प्राइमरी स्कूलों के बच्चे गर्मी से परेशान होने लगे हैं। दोपहर दो बजे छुट्टी होने के बाद तेज धूप में घर पहुंचना बच्चों के लिए मुसीबत भरा है। ऐसे में बच्चे और उनके अभिभावक स्कूल का समय बदलने की अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय सैंयर गेट की प्रधानाचार्य मंजू अग्रवाल ने बताया कि गर्मी से निपटने के लिए विद्यालय में पर्याप्त इंतजाम हैं, लेकिन अभिभावक स्कूलों का समय कम करने के लिए जरूर कह रहे हैं।


सड़कों पर पानी के लिए परेशान दिखे बच्चे
वीरवार को दोपहर दो बजे स्कूलों की छुट्टी होने के बाद कचहरी चौराहा इलाके में प्राइमरी स्कूलों के बच्चे सड़क पर गर्मी से परेशान दिखाई दिए। सड़क किनारे हनुमान मंदिर पर लगे नल पर पानी के लिए काफी देर तक मारामारी के हालात थे।
विज्ञापन


छह घंटे पढ़ाई है जरूरी: बीएसए
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नीलम यादव का कहना है कि शासन के निर्देश के अनुसार स्कूलों में छह घंटे की पढ़ाई जरूरी है। अभी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक स्कूल खुल रहे हैं। यदि समय कम किया जा सकेगा तो सुबह साढे़ सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक किया जा सकता है। इस संबंध में एक ज्ञापन भी शिक्षक नेताओं की ओर से मिला है। इस मामले को जिलाधिकारी के संज्ञान में दिया जाएगा। इसके बाद ही कोई निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसो. उठा रहा मांग
गर्मी में परिषदीय स्कूलों का समय कम करने के संबंध में बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने बीएसए को एक ज्ञापन भेजा है, जिसमें स्कूलों का समय सुबह साढे़ सात बजे से दोपहर साढे़ बारह बजे तक करने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष रसकेंद्र गौतम और जिला महामंत्री महेश साहू ने बताया कि बच्चों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन को इस संबंध में जल्द निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed