फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   childhood love increased

बचपन का प्यार चढ़ा परवान

Thu, 14 Feb 2019 01:02 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 14 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
childhood love increased
facebook friendship - फोटो : demo
पहले एक सच्चा दोस्त बनकर दोस्ती निभाई और आज अच्छा हमसफर बनकर शादीशुदा जीवन को उसी अंदाज में जी रहे हैं। इसलिए वर्षों से हैं एक दूसरे के वेलंटाइन। वक्त के साथ हर साल अपने इस रिश्ते की डोर को और मजबूत करते हैं। ऐसे कुछ जोड़ों ने प्रेमी युगलों से अपील की है सच्चे प्यार का सिलसिला हमेशा चलता रहना चाहिए। रिपोर्ट: पंकज कश्यप
विज्ञापन



सातवीं कक्षा में हुआ प्यार  
शहर क्षेत्र की रहने वाली फाबिया ने बताया कि वह और उनके पति फिरोज एक ही स्कूल में एक ही कक्षा में पढ़ते थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया पर परिवार की रजामंदी जरूरी थी। किसी प्रकार से दोनों ने अपने परिवारों को एक कर दिया और हंसी खुशी शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। आज भी दोनों के बीच उतना ही प्यार है जितना 10 साल पहले था। फिरोज बताते हैं कि 10 साल बाद भी वह हर वेलंटाइन को नए उत्साह के साथ मनाते हैं। दूसरों को भी अपने हमसफर को खुश रखने का संदेश देते हैं।
विज्ञापन



इजहार करने में लगा था वक्त
मानिक चौक निवासी गौरव पारड़कर ने बताया कि अपनी वेलंटाइन में वह ढेरों खूबियां चाहते थे। जब सपना सच हुआ तो उससे ज्यादा खूबियों वाली हमसफर का साथ निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह और उनकी पत्नी 12वीं क्लास में साथ पढ़ते थे। दोनों के बीच दोस्ती थी। मन ही मन दोनों एक दूसरे को चाहते थे पर कभी इजहार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। एक दिन हिम्मत कर गौरव ने उन्हें प्रप्रोज किया और शालिनी ने उसे स्वीकार कर लिया। बस, बाकी थी परिवार की सहमति। वो भी मिल गई। आज भी दोनों उन पुराने पलों को याद कर नए अंदाज में हर साल वेलंटाइन डे मनाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



पहली नजर में हुआ प्यार
चेलाराम कंपाउंड निवासी कमलेश बजाज बताते हैं कि नौ साल पहले वह कानपुर में एक शादी समारोह में गए थे। वहां, उन्हें अपना हमसफर दिखा। जान पहचान बढ़ाकर राखी (पत्नी) की खूबियां जानीं और उन्हें जीवनसाथी बनाने का निर्णय लिया।  परिवारों को कैसे मनाएं, यह दोनों के लिए थोड़ा मुश्किल था पर दोनों ने जिंदगी साथ निभाने के इरादे से प्रयास शुरू किए। न नुकुर के बाद बात बन गई। नौ साल से दोनों में आज उसी उत्साह से रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed