{"_id":"5751daa94f1c1b7705108e6f","slug":"chiken-pocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में चिकिन पाक्स का प्रकोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में चिकिन पाक्स का प्रकोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
chicken pocks, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पुलिस लाइन की आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) में चिकिन पॉक्स फैल गया है। शुक्रवार तक नौ प्रशिक्षु सिपाही इसकी चपेट में आ चुके हैं। मामले की गंभीरता को देख जिला अस्पताल से पहुंची डाक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया। अन्य प्रशिक्षुओं को बचाव के उपाय बताते हुए दवाएं वितरित की गईं।
पुलिस लाइन की आरटीसी- एक में 250 और आरटीसी- दो में महिलाओं समेत 241 रिक्रूट ट्रेनिंग ले रहे हैं। आरटीसी एक में इन दिनों चिकिन पॉक्स ने पैर पसारना शुरू कर दिया है, जिससे दिन प्रतिदिन कोई न कोई प्रशिक्षु इसकी चपेट में आ रहा है। शुक्रवार तक राम सिंह यादव, राहुल, रणवीर, अरविंद, अजय कुमार, गौरव सिंह यादव, कमलेश कुमार, नितेश सिंह और कुलदीप कुमार इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसके चलते कुछ प्रशिक्षुओं को अवकाश पर घर भेज दिया गया है। वहीं, आरटीसी में चिकिन पॉक्स फैलने से हड़कंप मचा हुआ है।
इसकी जानकारी होने पर एसएसपी मनोज तिवारी ने विगत दिवस सीएमओ डा. विनोद यादव से संपर्क किया, इस पर जिला अस्पताल से डाक्टरों की टीम पुलिस लाइन पहुंची। डाक्टरों की टीम ने पुलिस लाइन में पहुंचकर चिकिन पॉक्स की चपेट में आ चुके प्रशिक्षुओं का उपचार किया। अन्य प्रशिक्षुओं को उसके लक्षण, बचाव के उपाय के बारे में जानकारी दी। दवाओं का वितरण भी किया गया। वहीं, शुक्रवार को पुलिस लाइन में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि सीएमओ की टीम ने पुलिस लाइन में सभी रिक्रूट का मेडिकल चेकअप किया गया। चिकिन पॉक्स संक्रामक रोग है, इसकी वजह से जो रिक्रूट चपेट में आ गए हैं, उनको छुट्टी पर घर भेज दिया गया है। पुलिस लाइन में विशेष रूप से साफ सफाई करवाई जा रही है।