{"_id":"5dec063f8ebc3e1c0a1c914b","slug":"chief-secreratory-says-treatment-in-nominal-rates-jhansi-news-jhs154423825","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई की दरों पर होगा सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई की दरों पर होगा सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में इलाज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक का प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे ने निरीक्षण किय?
- फोटो : REPORTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में पीजीआई की दरों पर इलाज होगा। शनिवार को ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे ने कॉलेज अधिकारियों को यह जानकारी दी।
प्राचार्य कार्यालय में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के डॉक्टरों के साथ बैठक करने के बाद प्रमुख सचिव शाम पांच बजे सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने प्रथम तल से लेकर पांचवीं मंजिल तक बिल्डिंग का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि लोकार्पण पट को फार्मेसी काउंटर के पास ही लगवाएं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार को सुबह 10 बजे सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक आएंगे। यहां वो बीस मिनट रहेंगे। पांच मिनट में पूजन, बटन दबाने का कार्यक्रम हो जाएगा। प्रमुख सचिव ने ऑपरेशन थिएटर आईसीयू और कैथ लैब का जायजा लिया।
मशीनों के संबंध में भी जानकारी ली। इसके बाद प्रमुख सचिव ने कहा कि मरीजों की एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी समेत अन्य यूजर चार्ज पीजीआई की तर्ज पर ही लिए जाएं। मरीजों को रियायती दरों पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक, पैरामेडिकल निदेशक डॉ. एनएस सेंगर, सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. मनीष जैन, डॉ. अंशुल गोयल, डॉ. नीरज बनोरिया, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार मौजूद रहे।