फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chief Minister Yogi Adityanath visit in jhansi

सीएम योगी आज झांसी दौरे पर, मंडल अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

Sat, 09 Feb 2019 12:36 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Feb 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath visit in jhansi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को झांसी आ रहे हैं, यहां उनकी भोजला मंडी में जानसभा होगी। इस दौरान पीएम डिफेंस कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज झांसी आएंगे। 
विज्ञापन


वे जनसभा स्थल की स्थिति देखेंगे, साथ ही भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर पीएम की जनसभा में जुटने वाली भीड़ का फीडबैक लेंगे। इसके अलावा सीएम झांसी और चित्रकूट मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार की योजनाओं की स्थिति जानेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सवा दो घंटे रहेंगे। इस दौरान वे चित्रकूट व झांसी मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही, प्रधानमंत्री की 15 फरवरी को यहां होने वाली जनसभा की तैयारियों का जायजा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर भोजला मंडी में बने हेलीपेड पर उतरेगा। इसके बाद वे दोपहर डेढ़ बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों की जानकारी लेंगे।

साथ ही, जनसभा स्थल का भ्रमण करेंगे। दोपहर डेढ़ से ढाई बजे तक झांसी व चित्रकूट मंडल के अधिकारियों के साथ विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। 

प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के संबंध में जानकारी लेंगे। सीएम योगी भोजला मंडी से हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। शुक्रवार को प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed