{"_id":"a466863c2cd8d2d5592ba8757766904a","slug":"chief-minister-security-tightened-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Mon, 29 Jun 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मुख्यमंत्री के एक जुलाई के प्रस्तावित झांसी आगमन के चलते पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सीएम की सुरक्षा में पांच कंपनी पीएसी और बाहरी जिलों से आने वाला फोर्स लगाया जाएगा।
जिला पुलिस ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के चलते चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स लगाने का फैसला लिया है। पुलिस लाइन ग्राउंड से सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट तक के मार्ग को सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर बनने वाले प्रवेश द्वारों के अलावा वीआईपी गैलरी में जाने वाले लोगों को भी मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा।
पुलिस सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में ललितपुर, जालौन, कानपुर शहर व देहात, औरैया, फतेहगढ़, कन्नौज, अपराध शाखा आगरा व लखनऊ से फोर्स मांगाया गया है जिसमें चार एएसपी, नौ डीएसपी, 26 इंस्पेक्टर, 12एसओ, 65दारोगा, 70 हैड कांस्टेबल, 360 कांस्टेबल, सात महिला एसआई, 70 महिला हैड कांस्टेबल, चार टीएसआई व 26 ट्रैफिक सिपाही हैं। इसके अलावा झांसी जिले का पुलिस फोर्स भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया जाएगा। बताते हैं कि मुख्यमंत्री के आगमन के चलते शहर की यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया जाएगा। संभव है कि दोपहर से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लग जाएगा।