फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chess: Players selected for State Championship

शतरंज : स्टेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

Mon, 15 Apr 2024 03:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 15 Apr 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Chess: Players selected for State Championship
- पंचकुइयां स्थित गोयनका पब्लिक स्कूल हुआ ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। कौशांबी में 18 से 20 अप्रैल तक अंडर-17 ओपन स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन होगा। चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए डिस्टि्रक्ट शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पंचकुइयां स्थित गोयनका पब्लिक स्कूल में शतरंज खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया हुई।

ट्रायल के दौरान बालक वर्ग में गोयनका पब्लिक स्कूल के शुभ सोनी, आर्मी पब्लिक स्कूल के रियांश भारद्वाज व मोहित, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन के शार्दुल चौरसिया का चयन किया गया। वहीं बालिका वर्ग में सेंट फ्रांसिस कॉलेज की सिद्धि वर्मा, महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल की सृष्टि पटेल काे चयनित किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव मिश्रा, सचिव अतुल कुमार निगम, कोषाध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा मौजूद रहे। वहीं दीपक कुमार, प्रशांत सक्सेना, आरके मिश्रा, धर्मेश चौरसिया, विनोद शर्मा निर्णायक रहे। विद्यालय प्रबंधक गौरव अग्रवाल व प्रधानाचार्य पूजा मल्होत्रा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed