फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Checking the condition of Hajis every moment through phone and video calls

Jhansi News: फोन और वीडियो कॉल कर पल-पल ले रहे हाजियों का हाल

Fri, 21 Jun 2024 05:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Checking the condition of Hajis every moment through phone and video calls
आंखों देखी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सऊदी अरब में हाजियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर सोलह सौ के पार हो गया है। बीमार हाजियों का इलाज मिना अस्पताल में किया जा रहा है। आलम यह है कि रोगियों को बमुश्किल ही बेड नसीब हो रहा है। झांसी से गए 111 हाजियों के परिजन फोन और वीडियो कॉल कर पल-पल की खबर ले रहे हैं। अपनों से बातचीत में हाजी आपबीती सुना रहे हैं।
दुनिया भर से तकरीबन 55 लाख लोग हज करने गए हैं। झांसी से जाने वालों की संख्या 111 है। सऊदी अरब में पारा 51 डिग्री सेल्सियस पार होने पर कई हाजियाें की तबीयत बिगड़ गई। तकरीबन सोलह सौ हाजियों की मौत बताई जा रही है। झांसी से हज करने गए हाजियों के परिजनों को भी चिंता सताने लगी है। घर वाले पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। यहां से गए सभी 111 हाजी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कई हाजियों की तबीयत बिगड़ने की बात भी बताई जा रही है, लेकिन मामूली इलाज के बाद सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं। हाजियों के मुताबिक मिना अस्पताल में बीमारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक पलंग पर दो-दो मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

फोटो...
यहां का मंजर देखकर रूह कांप रही है। लेकिन, परवरदिगार का अहसान है कि झांसी से हज करने गए सभी हाजी सुरक्षित हैं। कुछ हाजियों के बीमार होने की खबर लगी थी, लेकिन इलाज के बाद सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शबनम, मिशन कम्पाउंड
फोटो....
यहां की स्थिति काफी भयानक हो गई है। झांसी के सभी हाजी सुरक्षित हैं, लेकिन कौन कहां है, इसकी जानकारी हम लोगों को भी नहीं मिल पा रही है। परिजन भी पल-पल पर कॉल और वीडियो कॉल कर हालचाल ले रहे हैं।
फिरोज कमाल, नंदनपुरा

फोटो....
यहां का तापमान 52 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। भीषण गर्मी हो रही है। इस कारण सैकड़ों हाजियों की तबीयत बिगड़ी है। कई हाजियों की मौत हो गई है। घर के लोगों को काफी चिंता सता रही है।

मुहीउद्दीन, शिवाजी नगर
फोटो.....
यहां गर्मी का आलम यह है अधिकांश हाजियों ने मीना से अजीजिया की ओर रुख कर लिया है। झांसी गए सभी हाजी सुरक्षित हैं, लेकिन परिजनों को काफी चिंता हो रही है। हर दस मिनट के अंतर पर वीडियो कॉल आ रही है।
मोहम्मद इस्लाम, दीनदयाल नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed