फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Change the trend of encroachment, only to say smart

अतिक्रमण की प्रवृत्ति बदलें, तभी कहलाएंगे स्मार्ट

Tue, 04 Jul 2017 12:57 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 04 Jul 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
 Change the trend of encroachment, only to say smart
smart city - फोटो : demo
झांसी। 
विज्ञापन

शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाने में लगातार कैंपेन करने वाले व्यापारियों और स्वयंसेवी संगठनों को सोमवार को सम्मानित किया गया। महापौर किरन वर्मा ने कहा कि अब अपने शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिल गया है, इसलिए अतिक्रमण करने वालों को प्रवृत्ति बदलनी होगी। तभी सही मायने में हम स्मार्ट सिटी के निवासी कहलाएंगे।
नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से ही शहर को यह मुकाम मिला है। जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान और नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने भी विचार व्यक्त किया। स्मार्ट सिटी कैंपेन में 30 संगठनों और स्वयं सेवी संस्थानों द्वारा जगह- जगह शिविर लगाकर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करके लोगों को स्मार्ट सिटी के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न स्कूलों में कैंपेन चलाया गया। इन सभी संगठनों के प्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियोें को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल प्रेदश, जिला, नगर और महिला शाखा, जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, गल्ला मंडी व्यापार मंडल, दवा विक्रेता संघ, सुभाष गंज, न्यू रोड, मानिक चौक, बिसाती बाजार, बड़ा बाजार, आंतिया तालाब, जनरल मर्चेंट, किराना मार्केट, नगरा व्यापार मंडल, जिला अधिवक्ता संघ, कस्तूरबा व्यापार मंडल, आर्य कन्या व्यापार मंडल के अलावा प्रधानाचार्य बिपिन बिहारी कालेज, बुंदेलखंड महाविद्यालय, गहोई गौरव क्लब, भारतीय जनता पार्टी, व्यापार मंडल हंसारी, पंजाब नेशनल बैंक, जिला जनकल्याण महासमिति उम्मीद रोशनी की समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापारी अशोक जैन, संजय पटवारी, रामतीर्थ सिंघल, विजय जैन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राकेश बाबू, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, उप नगर आयुुक्त अजीत सिंह, मुख्य अभियंता आरके वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी आरके निरंजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
------

पार्षदों ने किया बहिष्कार 
एक दर्जन पार्षदों ने सम्मान समारोह का बहिष्कार किया। उनका आरोप है कि समारोह की सूचना एक घंटे पहले दी गई। हॉल मेें पार्षदों के बैठने की व्यवस्था नहीं थी, इसलिए उन्होंने बहिष्कार कर दिया। बहिष्कार करने वाले पार्षदों में रविकांत मौर्य, आनंद साहू, महेश गौतम, कन्हैया कपूर, बालस्वरूप साहू, किरन कुशवाहा, रेखा श्रीवास, अफरोज मकरानी, भारती अहिरवार, लालता प्रसाद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed