फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   chandragrahan

चंद्रग्रहण रहा, सूतक नहीं लगा, खुले रहे मंदिरों के पट

Sat, 11 Jan 2020 03:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
chandragrahan
चंद्र ग्रहण 01:05 बजे।
झांसी। शुक्रवार की रात चंद्रग्रहण रहा। लेकिन सूतक नहीं लगा। मंदिरों के पट खुले रहे। विधिवत पूजा अर्चना के बाद भगवान का रात में निर्धारित समय पर शयन कराया गया। श्री सिद्धेश्वर मंदिर, गोपीनाथ जी के मंदिर, कुंज बिहारी मंदिर सहित अन्य सभी मंदिरों में पूजा अर्चना शाम को भी हुई।
विज्ञापन

आचार्य हरीओम पाठक ने बताया कि चंद्रग्रहण है, लेकिन इस पर बुध ग्रह की परछाई पड़ रही है। इसलिए धरती पर इसका असर नहीं है। ज्योतिष में इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं है। पृथ्वी जब सूर्य, चंद्रमा के मध्य आती है, तब राहु का ग्रसित काल यानि ग्रहण कहलाता है। उनके अनुसार श्री सिद्धेश्वर मंदिर में शाम को पट खोले गए और पूजा अर्चना हुई। इधर गोपीनाथ जी मंदिर और कुंज बिहारी मंदिर में भी शाम को पूजा अर्चना और रात में आरती हुई। चंद्र ग्रहण रात 10:30 बजे से मध्य रात 2:40 तक रहा। जिसे देखने के लिए लोग छतों पर भी पहुंचे। यह ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed