{"_id":"689112974c6f0b2dc70ad514","slug":"chances-of-rain-today-too-speed-may-slow-down-again-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-612654-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आज भी बारिश के आसार, फिर धीमी पड़ सकती है रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आज भी बारिश के आसार, फिर धीमी पड़ सकती है रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मानसूनी सीजन में जमकर बरस रहे मेघ मंगलवार को भी मेहरबान रह सकते हैं। उसके बाद वर्षा की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। वहीं, सोमवार को दिन में उमस भरी गर्मी ने लोगों का पसीना छुड़ाया। शाम को बारिश से राहत मिली।
सोमवार को दिन में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। ऐसे में धूप तो नहीं खिली मगर उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम साढ़े चार बजे से घने काले बादल छाने शुरू हो गए। पौने छह बजे तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग 25 मिनट तक अच्छा पानी गिरा। उसके बाद भी हल्की बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि पिछले 24 घंटे में 8.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। उसके बाद बारिश की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।
विज्ञापन
अब तक सामान्य से 45 फीसदी ज्यादा बारिश : एक जून से चार अगस्त तक जनपद की सामान्य औसत वर्षा 365.6 मिलीमीटर है। इसके सापेक्ष अब तक 529.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो 45 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन