{"_id":"fb77bc5413389a406cdcc6c5d923bcc6","slug":"chance-take-a-toilet-in-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौका है, घर में बनवा लो शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौका है, घर में बनवा लो शौचालय
ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में स्वच्छ भारत अभियान चलाने के लिए योजना बना ली गई है। अभियान की जिम्मेदारी पार्षदों को दी गई है। पार्षद ही तय करेंगे कि किसके घर में शौचालय बनना है। नगर निगम पात्रों को प्रति शौचालय आठ हजार रुपये अनुदान देगा।
सिटी को स्मार्ट बनाने व उसे गंदगी मुक्त और साफ सुथरा करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को भी इसमें शामिल किया गया है। अभियान के तहत महानगर में जल प्रवाहित शौचालय बनाए जाएंगे। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि पार्षदों द्वारा चुने गए लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के बाद उन्हें शौचालय निर्माण के लिए आठ हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। अनुदान दो किस्तों में दिया जाएगा। शौचालय का गड्ढा खुदने के बाद पहली किस्त चार हजार रुपये व शौचालय निर्माण होने के बाद दूसरी किस्त चार हजार रुपये जारी की जाएगी।
हालांकि, महानगर में बनने वाले शौचालयों को ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले कम अनुदान मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों को 12 हजार रुपये दिए जाते हैं। महानगर में ग्रामीण क्षेत्र से चार हजार रुपये कम अनुदान मिल रहा है।
विज्ञापन
सात हजार से अधिक घरों में नहीं हैं शौचालय
झांसी महानगर में सात हजार से अधिक घर ऐसे हैं, जिनमें शौचालय नहीं हैं। इन घरों में रहने वाले लोग खुले में शौच के लिए जाते हैं। खुले में शौच को पूरी तरह प्रतिबंधित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत इन घरों को चयनित कर शौचालय बनवाए जाएंगे।