फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chambal Express sleeper coach was not, Hungama

चंबल एक्सप्रेस में नहीं लगा था स्लीपर कोच, हंगामा

Fri, 16 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
 Chambal Express sleeper coach was not, Hungama
train, jhansi news - फोटो : demo
दतिया से गंगासागर (कोलकाता) जा रहे साढ़े तीन सौ यात्रियों के जत्थे ने बृहस्पतिवार को चंबल एक्सप्रेस में एस 3 कोच न लगने पर ट्रेन को दतिया स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक रोके रखा। यात्रियों ने बार-बार चेन पुलिंग की और हंगामा कर इंजन के आगे बैठ गए। इसके बाद झांसी में एक स्लीपर कोच एस 3 के रूप में ट्रेन में लगाया गया। यहां भी आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ग्वालियर से हावड़ा (कोलकाता) जाने वाली 12176 अप चंबल एक्सप्रेस में दतिया के करीब 350 वरिष्ठ नागरिकों ने एस 1 से लेकर एस 9 कोच में अपने आरक्षण करा रखे थे। वे सभी गंगासागर जा रहे थे। एस 3 कोच में 40 वरिष्ठ नागरिकों के आरक्षण थे। ट्रेन के सुबह 8.42 बजे दतिया पहुंचने पर जब यात्रियों को एस 3 कोच नहीं लगा तो वे परेशान हो उठे। टिकट चेकिंग स्टाफ से पता चला कि तकनीकी कारणों से ग्वालियर से एस 3 कोच नहीं लग सका, उसकी जगह एक अतिरिक्त जनरल कोच लगाया गया है।
विज्ञापन


एस 3 कोच के यात्री जनरल कोच में बैठने को तैयार नहीं हुए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। ट्रेन चलने को हुई तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रोक ली। यात्रियों ने ऐसा कई बार किया। इसके बाद यात्री व उनको छोड़ने आए परिजन इंजन के आगे आकर बैठ गए। आरपीएफ व सिविल पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में किसी तरह यात्रियों को समझाबुझाकर एस 7 में समायोजित कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन के 11.51 बजे झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर आकर खड़ी हुई तो यात्रियों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। इस पर आरपीएफ, जीआरपी के अलावा नवाबाद और सीपरी बाजार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में एक स्लीपर कोच एस 3 के रूप में ट्रेन में लगाया गया। आरपीएफ ने परेशान यात्रियों की मदद कर उनका सामान 3 कोच तक पहुंचाया, तब कहीं जाकर उनका गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed