फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chairman of Gauseva Commission Shyam Bihari Gupta hit back at Akhilesh Yadav

UP: गोसेवा आयोग अध्यक्ष बोले- गोमांस खाने वालों को खुश करने के लिए अखिलेश ने दिया बयान, नहीं रहेगा नामोनिशान

Sat, 29 Mar 2025 05:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Sat, 29 Mar 2025 05:06 PM IST
सार

गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी का नामोनिशान तक नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि धरती का आधार खेती और खेती का आधार गाय है। 

विज्ञापन

विस्तार

गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व सीएम ने ऊल-जलूल बयान देकर भगवान कृष्ण, बलराम, किसान और देश की संस्कृति का अपमान किया है। गोतस्कर, गोमांस खाने वाले लोगों को खुश करने के लिए अखिलेश यादव ने ऐसा बयान दिया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। 

विज्ञापन




अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि अखिलेश के इस वक्तव्य से यदुवंश समाज के लोग भी आहत हैं। लगातार विधानसभा चुनावों में जनता उनको दंड दे रही है। कहा कि जिन लोगों ने वक्तव्य दिया है कि उन्हें गाय के गोबर से बदबू आती है, उन गोवंश विरोधी मानसिकता वालों के खिलाफ भाजपा और गोसेवा आयोग यूपी के 58 हजार गांवों में  जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगा। 
विज्ञापन


आने वाले समय में समाजवादी पार्टी का नामोनिशान तक नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि धरती का आधार खेती और खेती का आधार गाय है। इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष कपिल बरसैनिया, सह मीडिया प्रभारी सौरभ मिश्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed