फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Center administrator will be responsible if any disturbance is found in the examination

परीक्षा में गड़बड़ी पाए जाने पर कें द्र व्यवस्थापक होंगे जिम्मेदार

Tue, 22 Mar 2022 09:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Center administrator will be responsible if any disturbance is found in the examination
झांसी। 24 मार्च से प्रारंभ हो रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कें द्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। सीधे शासन से भी परीक्षा की निगरानी की जाएगी। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ वॉइस रिकार्डर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान धारा 144 का लागू रहेगी। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर तक लाउडस्पीकर, फोटोकॉपी मशीन, स्कैनर आदि प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा के दौरान महिला पुलिस भी तैनात रहेगी। 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 6 जोनल मजिस्ट्रेट और 4 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं जो लगातार भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। परीक्षा के दौरान 6 सचल दल लगातार परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए सख्त निर्देश है कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। कक्ष निरीक्षकों को भी निर्देशित किया जा चुका है कि वे भी परीक्षा के दौरान अपने पास मोबाइल फोन नहीं रख सकते। सचल दल को यदि मोबाइल फोन मिलता है तो उस केंद्र पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
परीक्षा के दौरान माध्यमिक शिक्षा विभाग में बने कंट्रोल रूम से सीधे निगरानी की जाएगी। किसी प्रकार की समस्या होने पर कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। सीसीटीवी और वॉइस रिर्काडर की व्यवस्था दुरुस्त करने को निर्देशित किया गया। शासन द्वारा भी परीक्षा की निगरानी की जाएगी।
बेसिक शिक्षा के 2700 शिक्षक देंगे ड्यूटी
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के दौरान राजकीय, वित्तविहीन और सहायता प्राप्त विद्यालयों के माध्यमिक विभाग के 2700 शिक्षक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करेंगे। प्रयागराज बोर्ड ने बेसिक शिक्षा विभाग से भी 450 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी सौंपी है।

प्रवेश पत्र में गड़बड़ी होने पर केंद्र व्यवस्थापक करें प्रमाणित
जिन विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र में आंशिक त्रुटियां हों, उन्हें प्रधानाचार्य प्रमाणित कर विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने दें। साथ ही ऐसे विद्यार्थियों की सूची परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षा से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में भी भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed