{"_id":"5e77ab478ebc3e72b32cef97","slug":"celebration-janta-carfew-jhansi-news-jhs163078141","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में डालकर जीवन देने वालों को किया सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान जोखिम में डालकर जीवन देने वालों को किया सलाम
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के दौरान शाम 5.00 बजे कर्मवीरों का थाली-ताली-घंटी बजाकर अभिनंदन लोग।
झांसी। जनता कर्फ्यू के दरम्यान रविवार को शाम पांच बजे कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले चिकित्सक व अन्य चिकित्सीय स्टाफ तथा संवेदनशील ढंग से रिपोर्टिंग करने वाले मीडिया कर्मियों के सम्मान में घर-घर में तालियां बजीं। इस दौरान घंटे - घड़ियाल भी खूब गूंजे, कई स्थानों पर आतिशबाजी हुई।
कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में भय का माहौल बना हुआ है। बावजूद, डॉक्टर व अन्य चिकित्सीय स्टाफ जान का जोखिम उठाते हुए देश भर में कोरोना के मरीजों के इलाज में जुटा हुआ है। इसी तरह मीडिया कर्मी भी इस नाजुक दौर में बेहद संवेदनशील ढंग से रिपोर्टिंग में जुटे हुए हैं और लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। इन सभी के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू के दरम्यान शाम पांच बजे ताली बजाने का आह्वान किया था, जिसे सभी ने हाथों हाथ लिया। सुबह से घरों में बैठे रहने वाले लोग शाम पांच बजते ही अपने घरों की छतों व दहलीज पर आ पहुंचे।
सभी ने पूरे उत्साह के साथ चिकित्सा व मीडिया कर्मियों के सम्मान में तालियां बजाईं। कोई घंटा बजाते हुए छत पर पहुंचा, तो किसी ने शंखनाद किया। थाली और चम्मच की खनखनाहट भी खूब सुनाई दी। तकरीबन आधा घंटे तक यही क्रम चलता रहा। तमाम उत्साहित लोगों ने आतिशबाजी भी की। जबकि, कई कॉलोनियों में म्यूजिक सिस्टम भी सार्वजनिक स्थान पर लगा दिए गए थे, जो पांच बजते ही शामिल कर दिए गए। इनमें घंटे और शंखनाद की ध्वनि गूंज रही थी। लेकिन, इसके बाद एक बार फिर सभी लोग जनता कर्फ्यू का पालन करते हुए पूरे अनुशासन के साथ अपने-अपने घरों में वापस लौट गए।