फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Celebration in Jhansi on India's victory in Asian Games

Jhansi News: एशियाई खेलों में भारत की जीत पर झांसी में जश्न

Sun, 04 Oct 2026 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Celebration in Jhansi on India's victory in Asian Games
झांसी। एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत की इस जीत से झांसी के क्रिकेट खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जेडीसीए) के पदाधिकारियों ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि एशियाई महाद्वीप में क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और यह खेल अब अन्य खेलों को पीछे छोड़ चुका है।
विज्ञापन


क्रिकेट की लोकप्रियता के कारण ही विश्व स्तर पर इस खेल का लगातार विस्तार हो रहा है। एशियाई महाद्वीप में लोकप्रियता के मामले में क्रिकेट ने सभी खेलों को पीछे छोड़ दिया है। एशियाई खेलों में भारतीय टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर उन्होंने टीम को बधाई दी।- अजय मिश्रा, सचिव जेडीसीए
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर क्रिकेट को फुटबॉल और टेनिस के समकक्ष रखा जा सकता है। एशियाई खेलों में भारत ने स्वर्ण पदक के साथ अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया, जो भारतीय खेल प्रेमियों के लिए बेहद सुखद अनुभव है।- संजय साहनी,
विज्ञापन
विज्ञापन


-वर्तमान समय में क्रिकेट एशियाई देशों में सबसे ज्यादा खेला और देखा जाने वाला खेल है। एशियाई खेलों में दर्शकों की मौजूदगी के बीच भारतीय टीम का स्वर्ण पदक जीतना शानदार उपलब्धि है।- प्रतीक मजूमदार,जेडीसीए

एशियाई खेलों में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक हासिल करना हर भारतीय को प्रसन्न कर रहा है। उन्होंने भारतीय टीम के साथ देशभर के क्रिकेट प्रेमियों को भी बधाई दी।- रविशंकर चौबे, जेडीसीए

-एशियाड में पाकिस्तान पर जीत और स्वर्ण पदक हासिल होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है।- विवेक खत्री, निदेशक जेडीसीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed