फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Celebrated Valentine's Day by visiting restaurants, parks and forts

रेस्टोरेंट, पार्कों और किले में घूमकर मनाया वेलेंटाइन डे

Tue, 15 Feb 2022 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Valentine's Day by visiting restaurants, parks and forts
झांसी। वेलेंटाइन डे का दिन युवाओं के नाम रहा। रेस्टोरेंट, पार्कों और मार्केट की गिफ्ट शॉप में जहां युवाओं की भीड़ दिखी। झांसी किले में घूमने वाले जोड़े अपने में ही खोए रहे। मार्केट में भी हार्टशेप बुके और छोटे-छोटे टैडीबियर के साथ चॉकलेट गिफ्ट खूब पसंद किए गए। उधर, कहीं कोई हंगामा न हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

सात फरवरी को वेलेंटाइन वीक शुरू हुआ था। युवाओं के साथ-साथ मार्केट में भी इन दिनों खूब उत्साह दिखा। अलग-अलग दिन के सेलिब्रेशन के लिए अलग-अलग खूबसूरत गिफ्ट सजाए गए थे। सदर बाजार, सीपरी बाजार और मानिक चौक में जोड़ों ने एक दूसरे के लिए खूब गिफ्ट खरीदे। सोमवार को वेलेंटाइन डे मना रहे युवा बरूआसागर, ओरछा, दतिया और रानी झांसी के किले के साथ पंचतंत्र पार्क, लक्ष्मी पार्क और मॉल घूमने गए। रेस्टोरेंट में गपशप के साथ खाना-पीना और कॉफी व आइसक्रीम के साथ वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। मार्केट में गुलाब के फूलों के बुके और गुलाब की कली खूब बिकी। युवाओं ने एक दूसरे को गिफ्ट देकर साथ समय बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed