{"_id":"66426e7cfab1f6544d0d4f96","slug":"cbse-shivli-topped-in-12th-dev-and-shambhavi-topped-in-10th-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-314293-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: 12वीं में शिवली, 10वीं में देव और शांभवी ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: 12वीं में शिवली, 10वीं में देव और शांभवी ने किया टॉप
विज्ञापन
हाईस्कूल में झांसी में 93.47 फीसदी विद्यार्थी 10वीं और 76.33 प्रतिशत 12वीं में पास
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी हो गया। इंटरमीडिएट में द आर्यंस स्कूल की शिवली अग्रवाल ने 97.8 फीसदी अंक लाकर जिला टॉप किया है। वहीं, हाईस्कूल में सन इंटरनेशनल स्कूल की शांभवी और माउंट लिट्रा जी स्कूल के देव यादव संयुक्त रूप से 97.80 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में अव्वल रहे हैं।
सीबीएसई बोर्ड की कक्षा दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं। 13 मार्च को परीक्षा समाप्त हो गई थी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर दो अप्रैल तक चली। झांसी में हाईस्कूल में 4476 और इंटरमीडिएट में 4728 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षार्थी कई दिनों से रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सोमवार को सुबह 11 बजे के बाद सीबीएसई बोर्ड ने इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। फिर करीब दो घंटे बाद हाईस्कूल का भी रिजल्ट घोषित हो गया। सभी परीक्षार्थी और स्कूल के शिक्षकों ने सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर समेत अन्य जरूरी जानकारियां डालकर रिजल्ट देखना शुरू कर दिया। अच्छे अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। स्कूलों में भी मेधावियों को बुलाकर सम्मानित किया गया। परिजनों ने भी मेधावियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सीबीएसई बोर्ड की समन्वयक प्रीति खत्री ने बताया कि झांसी में हाईस्कूल में 4184 यानी 93.47 और इंटरमीडिएट में 3609 यानी 76.33 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।