फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CBSC student preparation start for get good marks

सीबीएसई: अच्छे अंक लाने के लिए परीक्षार्थियों ने तेज की तैयारी

Fri, 05 Feb 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
CBSC student preparation start for get good marks
झांसी। कोविड काल में स्कूल बंद होने से पढ़ाई में हुए नुकसान से उबरने और अच्छे अंक लाने के लिए विद्यार्थियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने अब तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम का रिवीजन शुरू कर दिया है। साथ ही, बोर्ड की ओर से पाठ्यक्रम की गई कटौती से परीक्षार्थियों को राहत मिली है। उधर, परीक्षा कराने के लिए स्कूल बोर्ड के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में स्कूल मार्च 2020 से बंद चल रहे थे। इस दौरान विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई कराने की व्यवस्था शुरू की गई। इसके बाद सरकार ने नवंबर 2020 में स्कूलों को खोलने की सहमति जताई। स्कूल खुले, तो तेजी से कोर्स पूरा कराने पर जोर दिया गया। वहीं हाल ही में सीबीएसई बोर्ड ने एक मार्च से प्रयोगात्मक परीक्षाएं और चार मई से बोर्ड परीक्षा कराने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

साथ ही, पाठ्यक्रम में 30 फीसद की कटौती कर दी गई। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर बेचैनी बढ़ गई है। कई विद्यालयों में कोर्स पूरा नहीं होने के चलते विद्यार्थी परेशान हैं। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों ने अपने स्तर से तैयारियां तेज कर दी हैं। अब तक पढ़ाए गए टॉपिक्स का रिवीजन तेजी से चल रहा है। साथ ही, जिन विषयों में विद्यार्थी कमजोर हैं, उन पर पूरा फोकस किया जा रहा है। स्कूल स्तर पर परीक्षा की तैयारी को लेकर भी मंथन चल रहा है। हालांकि अभी तक स्कूलों को बोर्ड की ओर से कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन कई स्कूल अपने स्तर से तैयारी करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कहते हैं परीक्षार्थी
पूरे साल कोविड के चलते पढ़ाई हो नहीं पाई। अब परीक्षाएं आने वाली हैं। ऑनलाइन क्लास में पढ़ाए गए टॉपिक्स का रिवीजन कर रहे हैं।- शलभ बोनकर
---------
पहली बार बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेंगे। अच्छे अंक लाने के लिए पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं। कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान दे रहा हूं।- मनीष राजपूत
---------
बोर्ड ने इस बार परीक्षा पाठ्यक्रम में कटौती कर दी है। कोविड के चलते स्कूल बंद रहने से पढ़ाई पूरी नहीं हो पाती। अब थोड़ी राहत मिलेगी।- रिषभ आर्य
--------
परीक्षाओं को लेकर तनाव था, लेकिन पाठ्यक्रम में कटौती से थोड़ी टेंशन कम हुई है। अच्छे अंक लाने के लिए पूरी मेहनत कर रही हूं।- काजल
--------
परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने के लिए हर टॉपिक का रिवीजन कर रही हूं। एक मार्च से प्रैक्टीकल होने हैं, उसकी भी तैयारी चल रही है।- कीर्ति सूर्यवंशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed