{"_id":"63bda3c8aa8eb540c61c16d5","slug":"cbsc-exam-50-paryavechak-nigrani-jhansi-news-jhs2367312144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: प्रयोगात्मक परीक्षा का शेड्यूल हुआ तय, 50 पर्यवेक्षक करेंगे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: प्रयोगात्मक परीक्षा का शेड्यूल हुआ तय, 50 पर्यवेक्षक करेंगे निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले में 50 सीबीएसई के स्कूल संचालित हो रहे हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए एक आंतरिक कक्ष निरीक्षक और बाह्य विषयवार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी तय की जा चुकी है। विद्यार्थियों को भी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षा 14 फरवरी तक संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं कई स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी आयोजित कराई जा रही हैं। जबकि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए सीबीएसई के संचालित 50 स्कूलों में एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक स्कूल से एक शिक्षक को आंतरिक परीक्षक बनाया गया है। वहीं प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए हर विषय के परीक्षक नियुक्त हुए हैं। लगभग 100 से अधिक परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा में ड्यूटी करेंगे।
समस्त केंद्रीय विद्यालयों में 11 जनवरी से 24 जनवरी तक प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्री-बोर्ड परीक्षाओं के बाद होनी हैं। सेंट स्टीफंस कॉलेज में 16 जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। वहीं मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भी 16 जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। शीयरवुड कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं 17 जनवरी से होंगी। इसके अलावा अन्य स्कूलों के भी प्रयोगात्मक परीक्षाओं के कार्यक्रम तय हो गए हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई जिला समन्वयक प्रीति खत्री ने बताया कि 10 जनवरी तक ज्यादातर स्कूलों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी हो जाएंगी। स्कूल अपने अपने स्तर पर प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी आयोजित करवा रहे हैं।
प्री-बोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए खोले जाएंगे स्कूल
जिला प्रशासन ने बढ़ती ठंड के चलते 14 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया था। लेकिन तमाम विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा और प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम पहले से ही तय था। जिसके एवज में कई स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने जिलाधिकारी से परीक्षाएं प्रभावित होने और अवकाश समाप्त करने की मांग की थी। जिसके बाद 14 जनवरी तक के आदेश को 8 जनवरी तक के लिए मान्य किया गया। वहीं दूसरी ओर डीआईओएस ओपी सिंह ने यह आदेश भी निर्गत किया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए विद्यालय खोल सकते हैं।