फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CBCID investigation begins in Jhansi Medical College on female doctor death CM Yogi orders

सीएम योगी के आदेश पर झांसी मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की मौत की सीबीसीआईडी जांच शुरू

Thu, 11 Feb 2021 08:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 11 Feb 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
CBCID investigation begins in Jhansi Medical College on female doctor death CM Yogi orders
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
झांसी मेडिकल कॉलेज में गोरखपुर निवासी डॉ. प्रीति मिश्रा की मौत के मामले में सीएम के आदेश के बाद सीबीसीआईडी ने जांच शुरू कर दी है। सितंबर 2016 में उनका शव संदिग्ध हालात में मेडिकल कॉलेज स्थित हॉस्टल के कमरे में मिला था। पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ की पुष्टि नहीं हो सकी थी। जबकि परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए थे। बृहस्पतिवार को सीबीसीआईडी के एडीजी एलवी एंटोनी देव कुमार ने झांसी आकर घटना स्थल को देखकर प्रधानाचार्य, वार्डन और कई डॉक्टरों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


गोरखपुर के सहजनवां थाना अंतर्गत खानीपुरा निवासी रेलवे टेक्नीशियन देवेंद्र मिश्रा की बेटी प्रीति मिश्रा (26) रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज से एमडी (आयुर्विज्ञान चिकित्सक) की पढ़ाई कर रही थीं। वह मेडिकल कॉलेज के पीजी छात्रावास के रूम नंबर 69 में रहती थी। सितंबर 2016 की रात 10.52 बजे भाई अकुंर मिश्रा व मां उर्मिला मिश्रा से फोन पर बात करने के दौरान उन्होंने डायरिया होने की बात बताई थी। रात में ही मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से इलाज कराने के बाद वह हॉस्टल पहुंच गई थी। अगले दिन साथी छात्राएं हॉस्टल पहुंची थी, यहां उनका कमरा नहीं खुला था। गेट तोड़कर अंदर जाकर देखा था तो वह पलंग पर मृत पड़ी थी और मुंह से झाग आ रहा था। सूचना पर नवाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था।
विज्ञापन


मौके से कोई भी सुसाइड नोट व संदिग्ध वस्तु नहीं मिल थी। भाई अंकुर मिश्रा व मां उर्मिला ने षडयंत्र के तहत हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था, लेकिन हत्या व जहरीला पदार्थ मिलने की पुष्टि नहीं हुई थी। इसके अलावा, विसरा जांच रिपोर्ट में भी जहरीला पदार्थ नहीं मिला था। कहीं से भी हत्या की पुष्टि न होने के बाद पुलिस ने फाइल को बंद कर दिया था। लेकिन, परिजन लगातार हत्या का आरोप लगा रहे थे। कुछ दिन पहले परिजनों ने मुख्यमंत्री से मिलकर पूरा मामला उनके सामने उठाकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने सीबीसीआईडी को जांच करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed