फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Caught two vehicles of pan masala, fined 40 lakhs

पान मसाला की दो गाड़ियां पकड़ी, 40 लाख जुर्माना लगाया

Wed, 27 Oct 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Caught two vehicles of pan masala, fined 40 lakhs
झांसी। वाणिज्य कर सचल दल ने मुख्यालय की सूचना पर चेकिंग के दौरान रक्सा रोड से अधूरे प्रपत्रों के साथ पान मसाला की दो गाड़ियां पकड़ लीं। पान मसाला राजस्थान से असम ले जाया जा रहा था। बरामद माल पर 40 लाख रुपये जुर्माना जमा कराया गया।
विज्ञापन

वाणिज्य कर सचल दल प्रथम इकाई प्रभारी बृज बिहारी लाल के नेतृत्व में रक्सा रोड पर चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच राजस्थान के कोटा से गुवाहाटी असम जा रही गाड़ी के प्रपत्रों की जांच की गई। जांच में पता लगा कि बिना ई वे बिल के ही 9.42 लाख का पान मसाला ले जाया जा रहा है। इसी तरह सचल दल दो के प्रभारी संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक दूसरी गाड़ी को रोका गया। इस गाड़ी में 9.42 लाख रुपये कीमत का पान मसाला कोटा से गुवाहाटी ले जाया जा रहा था। ई वे बिल न मिलने पर माल को जब्त कर लिया गया। मंगलवार को संबंधित कारोबारी द्वारा 39.96 लाख रुपये अर्थदंड और सेस जमा करने पर माल अवमुक्त कर दिया गया। ज्वाइंट कमिश्नर (विशेष अनुसंधान शाखा) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे, जिससे कर चोरी पर लगाम लगाई जा सके। व्यापारी कार्रवाई से बचने के लिए माल भेजते समय माल के सभी प्रपत्र साथ लेकर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed