फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cash and valuables stolen from the home of a BSF jawan posted in Srinagar.

Jhansi News: श्रीनगर में तैनात बीएसएफकर्मी के घर से नकदी और सामान चोरी

Sat, 05 Sep 2026 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Cash and valuables stolen from the home of a BSF jawan posted in Srinagar.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। जम्मू-कश्मीर में तैनात बीएसएफकर्मी राजेंद्र कुमार के राजगढ़ स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश नकदी समेत कीमती घरेलू सामान उड़ा ले गए। बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने के लिए उन्होंने यहां घर किराये पर लिया था। कुछ दिनों पहले ससुर के जाने पर चोरी का पता चला। उनकी तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मूल रूप में उल्दन के पचवारा के पलरा गांव निवासी राजेंद्र सीमा सुरक्षा बल में तैनात हैं। इन दिनों उनकी तैनाती श्रीनगर में है। पिता महेशचंद्र ने पुलिस को बताया कि बच्चों की पढ़ाई के लिए राजगढ़ इलाके में दीपक राय के मकान को किराये पर लिया था। 24 मई को राजेंद्र ड्यूटी पर चले गए। उनकी पत्नी और बच्चे पांच जून को मायके चले गए। इसके बाद से मकान में ताला लगा था।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले पड़ोसियों ने फोन कर मुख्य गेट और अन्य कमरों के ताले टूटे होने की बात बताई। सूचना पर वह मौके पर जा पहुंचे। अंदर जाकर देखने पर कमरों में पूरा सामान बिखरा मिला। आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। घर के अंदर से सोलर इन्वर्टर, ट्यूबलर बैटरी, गैस सिलिंडर, हार्ड डिस्क, एलईडी टीवी, कीमती घड़ियां, मोबाइल फोन, ड्राइव, प्रेस, साउंड सिस्टम समेत नकदी उड़ा ले गए। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज करके बदमाशों की तलाश कराई जा रही है। आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed