{"_id":"6770449cdfab0acef60807d6","slug":"cases-registered-against-former-ministers-and-farmers-should-be-withdrawn-congress-jhansi-news-c-131-1-ltp1002-126626-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री और किसानों पर दर्ज केस वापस लिए जाएं : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री और किसानों पर दर्ज केस वापस लिए जाएं : कांग्रेस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने बैठक का आयोजन किया, जिसमें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य पर झांसी में लिखे गए मुकदमा की निंदा की गई। वक्ताओं ने जनता की आवाज को दबाने के लिए किए जा रहे, प्रशासन के दमनकारी रवैया का पुरजोर विरोध किया।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मकरंद किलेदार ने कहा कि केंद्र सरकार अथवा राज्य सरकार दोनों ही जगह से देश-प्रदेश के किसानों का हर स्तर पर शोषण किया जा रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि जो मूंगफली के खरीद केंद्र अक्टूबर माह में खुल जाने चाहिए थे, उन्हें बहुत समय तक नहीं खोला गया जिससे ज्यादातर किसानों ने अपनी फसल औने-पौने दामों पर व्यापारियों को बेच दी, इसके बावजूद भी ऐसे बहुत से किसान हैं जो खरीद केंद्रों के इंतजार में थे, उन्हें भी अपनी फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है।
इसी मांग को लेकर किसानों के साथ प्रदीप जैन झांसी कलक्ट्रेट में अधिकारियों से मिलने के लिए पहुंचे थे, लेकिन प्रदीप जैन सहित लगभग 50 किसानों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम कर दिया है, जिसका कांग्रेस कमेटी व समस्त किसान संगठन विरोध करते हैं और सरकार से मांग करते है केंद्र संचालन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन
साथ ही प्रदीप जैन सहित अन्य किसानों पर दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के लिए बाधित होगी।
बैठक में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेहा तिवारी, जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस अंकित यादव, मनीष श्रीमाली, सोनू शुक्ल, नितिन त्रिपाठी, अजय जैन, रितेश सिंघई, महेंद्र पनारी, उवेश खान, अजय प्रताप सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।ा