फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Case against former SP MLC and BSP candidate for violation of code of conduct

आचार संहिता उल्लंघन में सपा के पूर्व एमएलसी और बसपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा

Sat, 15 Jan 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Case against former SP MLC and BSP candidate for violation of code of conduct
झांसी। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पुलिस ने सपा के पूर्व एमएलसी समेत बसपा प्रत्याशी और एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव के खिलाफ विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बड़ागांव थाने में सपा के पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक पूर्व एमएलसी का पारीछा में स्टेशन रोड के पास फार्म हाउस है। आचार संहिता लगने के बावजूद यहां से समाजवादी पार्टी का झंडा नहीं उतारा गया। फार्म हाउस के पास की कई दीवारों पर वॉल राइटिंग भी कराई गई है। पारीछा चौकी इंचार्ज रमाशंकर तिवारी की तहरीर पर पूर्व एमएलसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा सकरार थाने में पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार के पुत्र और मऊरानीपुर से बसपा प्रत्याशी रोहित रतन के खिलाफ भी आचार संहिता उल्लंघन मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। उपनिरीक्षक शत्रुघ्न सिंह की तहरीर के मुताबिक रोहित रतन ने खुद को बसपा का संभावित प्रत्याशी बताते हुए दीवारों पर वॉल राइटिंग कराकर प्रचार-प्रसार किया। उनके ऊपर धारा 144 के उल्लंघन का भी आरोप है। इसी कोतवाली में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव नावेद खान पर बिना अनुमति के राष्ट्रीय महत्व के तौर पर संरक्षित किले की दीवार पर राजनीतिक नारा लिखने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके अलावा आशीष दनदौतिया पुत्र मनोज, आकाश यादव, दयाराम कुशवाहा के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी शिवहरी मीना का कहना है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed