{"_id":"6792ab98900b3254ef0777da","slug":"car-rider-dies-in-collision-with-unknown-vehicle-on-highway-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-479892-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर में कार सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर में कार सवार की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मोंठ थाना इलाके में हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में कार सवार की मौत हो गई। पत्नी और बेटा घायल हैं। वह साढ़ू के बेटे की शादी में शामिल होकर कानपुर से लौट रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिससे वे हादसे का शिकार हो गए।
आवास विकास कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र शंकर (50) के साढ़ू के बेटे की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह कानपुर गए थे। साथ में उनकी पत्नी सीमा और बेटा राम भी था। तीनों बुधवार को घर लौट रहे थे। इसी बीच शाम तकरीबन सात बजे कानपुर-झांसी हाईवे पर मोंठ थाना क्षेत्र के अटरिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल पत्नी और बेटे को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन धर्मेंद्र शंकर कार में बुरी तरह फंसे हुए थे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार तोड़कर उनको बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में पत्नी और बेटे को भी चोट आई है।
धर्मेंद्र की मौत के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का बेटा राम ग्वालियर से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। वहीं, पत्नी सीमा घर पर रहती हैं। मोंठ थाने की प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।