{"_id":"5d51abf88ebc3e6caf0cf7e4","slug":"car-falls-in-well-one-injured-jhansi-news-jhs145710847","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरी कार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरी कार, एक घायल
विज्ञापन
कुएं में गिरी कार, एक घायल
झांसी। बाहर बड़ागांव गेट स्थित सत्यम कॉलोनी में एक कार सूखे कुएं में गिर गई। इससे कार सवार युवक घायल हो गया।
सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के बाहर बड़ागांव गेट स्थित सत्यम कॉलोनी निवासी सुनील तिवारी के घर जयपुर से रिश्तेदार कार से आए थे। कार एक खाली प्लाट में रखी थी। शाम को करीब पांच बजे सुनील तिवारी का पुत्र अनिकेत (18) कार को स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। वह कार चलाना नहीं जानता था। अचानक अनिकेत का पैर एक्सीलेटर पर पड़ गया और हड़बड़ाहट में उससे गियर डल गया। इससे कार चल पड़ी और दीवार को तोड़ते हुए दूसरी तरफ बने कुएं में जा गिरी। गनीमत रही कि कुएं में पानी नहीं था। कार के कुएं में गिरने के बाद आई आवाज को सुनकर लोग मौके पर भागे। मशक्कत कर अनिकेत को कार से बाहर निकला गया। वह घायल हो गया था। बाद में उसका उपचार कराया गया।