{"_id":"677aee50f0254f9f7807c9cf","slug":"car-crushes-family-warming-bonfire-8-year-old-child-die-jhansi-news-c-11-1-jhs1031-468037-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अलाव ताप रहे परिवार को कार ने कुचला, 8 साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अलाव ताप रहे परिवार को कार ने कुचला, 8 साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दतिया। थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम चीना में शनिवार को रात में घर के बाहर अलाव ताप रहे परिवार को कार चालक ने कुचल दिया। इसमें आठ साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम चीना निवासी हरदयाल रजक ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात घर के बाहर चबूतरे पर उसके दो बेटे रामकिशोर, मनोज, भतीजा चंद्रप्रकाश तथा आठ साल का नाती मनीष बैठकर अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान गांव का जितेंद्र दोहरे बिना नंबर की कार को लापरवाही से चलाता हुआ आया और अलाव ताप रहे सभी लोगों को कुचल दिया। सभी को सेंवढ़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि नाती मनीष को इलाज के लिए इंदरगढ़ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अनफासुल हक ने बताया कि आरोपी कार चालक जितेंद्र दोहरे पर पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।