फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Car collided with an auto full of devotees going to Orchha

Jhansi: ओरछा जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ लोग घायल, आरोपी फरार

Fri, 18 Aug 2023 07:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 18 Aug 2023 07:04 PM IST
सार

हादसे में आठ श्रद्धालु घायल हो गए। आरोपी कार चालक वाहन लेकर भाग निकला। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Car collided with an auto full of devotees going to Orchha
हादसे के बाद सड़क पर पड़ा ऑटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी से ओरछा दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को तेज रफ्तार कार ने भगवंतपुरा तिराहे के पास टक्कर मार दी। हादसे में आठ श्रद्धालु घायल हो गए। आरोपी कार चालक वाहन लेकर भाग निकला। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इनमें से एक श्रद्धालु की हालात नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


करगुवाजी निवासी सीमा राजपूत शुक्रवार को अपने परिवार के लोगों के साथ ऑटो से ओरछा भगवान रामराजा के दर्शनों के लिए निकली थीं। उनका ऑटो जैसे ही भगवंतपुरा तिराहे के पास पहुंचा सामने से आई एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। हादसे में सीमा समेत उसका बेटा अजय (10), जमुना (45), भतीजा अमर सिंह (12), गुल्लू (35), कांता प्रजापति (32), कमलेश (38), राजकुमार (40) घायल हो गए। इन सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सदर बाजार इंस्पेक्टर अमीराम के मुताबिक घायलों की हालत अब सामान्य है। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed