{"_id":"5706b6db4f1c1b5319c81706","slug":"captain-s-orders-only-traffic-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान के आदेश सिर्फ ट्रैफिक पुलिस के लिए!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तान के आदेश सिर्फ ट्रैफिक पुलिस के लिए!
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
helmet, jhansi news
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ऐसा लग रहा है कि एसएसपी ने हेलमेट को लेकर आदेश सिर्फ ट्रैफिक पुलिस को दिए हैं। यही वजह है कि थानों की पुलिस पूरी तरह से मूकदर्शक बनी है। थानों पर बेधड़क बिना हेलमेट दोपहिया वाहन सवारों का आवागमन जारी है। वहीं, बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस ने एआरटीओ व सिविल डिफेंस के साथ इलाइट चौराहा पर सघन अभियान चलाया, जिसमें 35 चालान काटे और दर्जनों लोगों को हेलमेट पहनवाया।
एसएसपी मनोज तिवारी ने चार्ज संभालने के साथ ही एसपी सिटी गरिमा सिंह व एसपी देहात दिनेश सिंह को आदेश दिए थे कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालक थानों, पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन में अभी से प्रवेश नहीं करना चाहिए। इसको लेकर विशेष अभियान चलाया जाए। सबसे पहले खासतौर पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस आदेश का अभी तक पुलिस ने पालन करना मुनासिब नहीं समझा है, जिससे बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों का थाना, पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन में आवागमन जारी है।
वहीं, ऐसा लग रहा है कि कप्तान ने हेलमेट को लेकर कार्रवाई करने के आदेश सिर्फ ट्रैफिक पुलिस को दिए हैं, जिसके चलते गुरुवार को ट्रैफिक प्रभारी सुभाष यादव ने एआरटीओ सर्वेश कुमार के साथ मिलकर इलाइट चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने करीब 35 वाहन चालकों के चालान काटे, जिसमें एक महिला कांस्टेबल भी थी। दर्जनों पुरुष व महिलाओं को हेलमेट लगाने के बाद ही जाने की इजाजत दी गई।