फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cancer unit will be made in lalitpur

ललितपुर में बनेगी कैंसर यूनिट

Thu, 09 Jan 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cancer unit will be made in lalitpur
ललितपुर। जिले के लोगों को अब कैंसर के इलाज के लिए दूसरे शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। ललितपुर में ही उन्हें आसानी से उपचार मिल सकेगा। शासन ने कैंसर यूनिट की स्थापना को मंजूरी दे दी है। जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पहले यह यूनिट झांसी में बनने वाली थी। इस यूनिट का निर्माण झांसी जिला अस्पताल में शुरू भी कर दिया गया था। बाकायदा चार पिलर भी खड़े हो गए थे लेकिन अब बीच में ही इसका निर्माण रोककर इसे ललितपुर में बनाने का फरमान जारी हो गया है। शासन स्तर से इसके लिए एक करोड़ का बजट जारी कर दिया गया था। अब जल्द ही ललितपुर में जमीन की तलाश करके इस यूनिट का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक झांसी मंडल में एक भी कैंसर यूनिट नही है। यहां से कैंसर के मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई व दूसरे शहरों को जाना पड़ता है। इसके चलते मरीजों व तीमारदारों को आर्थिक परेशानी का दंश झेलना पड़ता है। सालों से कई सामाजिक संगठनों द्वारा कैंसर यूनिट शहर में खोलने की मांग की जाती रही है। इसके लिए कई बार शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया था। बताया जाता है कि शासन ने कैंसर यूनिट को ललितपुर में बनाने को प्रस्तावित कर दिया है। इस संबंध में एडी हेल्थ एसबी मिश्रा ने बताया कि शासन द्वारा पहले कैंसर यूनिट को जिला अस्पताल झांसी में ही बनाने का आदेश दिया गया था। इसके लिए बजट भी जारी हो गया था। निर्माण भी चल रहा था, लेकिन शासन ने अब इसको ललितपुर के लिए प्रस्तावित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed