फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cancer Detection Camp today, 300 were registered

कैंसर जांच शिविर आज, 300 ने कराया पंजीकरण

Sat, 22 Aug 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
झंासी। अमर उजाला फाउंडेशन और भक्तिवेदांत कैंसर इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में 22 अगस्त को एक दिवसीय फ्री कैंसर जांच कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जांच कराने के लिए मरीजों का पंजीकरण शुरू हो गया है। अब तक 300 लोगों ने परीक्षण के लिए पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन


कैंसर पीड़ितों व संक्रमित लोगों की जांच करने व उन्हें राहत देने के लिए झांसी में आयोजित होने वाले कैंप में देश के मशहूर कैंसर विशेषज्ञ और सर्जन डॉ. विष्णु अग्रवाल मरीजों की जांच करेंगे। इस दौरान उनकी टीम भी साथ रहेगी। कैंप सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लगाया जाएगा। कैंप का आयोजन मेडिकल कॉलेज रोड स्थित डॉ. राघवेंद्र हॉस्पिटल में किया जाएगा। कैंप में हर तरह के कैंसर मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया जाएगा। नियमानुसार मरीजों को निशुल्क या रियायती ऑपरेशन के लिए मुंबई बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


कैंप के बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 09520114629 और 09458060436 पर फोन भी किया जा सकता है। फोन करने पर चिकित्सक से बात करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगा पंजीकरण
कैंप में जांच कराने के लिए मरीजों या उनके परिजनों को डॉ. राघवेंद्र हॉस्पिटल के फोन नंबर 0510-2321123, 2320448, 09335015426 पर संपर्क कर पंजीकरण कराना होगा, जिसके बाद ही उनका परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed