{"_id":"58dc12dc4f1c1be14b63e711","slug":"campaign-against-illegal-cessation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कटान के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कटान के खिलाफ अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
tree
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ी की अवैध कटान को नियंत्रित करने के लिए बरुआसागर में वन विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान दो आरामशीन में अवैध रूप से लकड़ी रखी पाई गई। आरामशीन संचालक लकड़ी लाने के कागजात नहीं दिखा सके। उनके खिलाफ कार्रवाई तय है।
शासन के निर्देश पर मुख्य वन संरक्षक देवेंद्र कुमार ने विभागीय टीम गठित कर लकड़ी की अवैध कटाने पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया। उन्होंने टीम के साथ बरुआसागर स्थित तीन आरामशीन की जांच की। इस दौरान आरामशीन संचालक प्रदीप कुमार अग्रवाल और महमूद अली के नाम से पंजीकृत आरा मशीन लकड़ी लाने के कागजात नहीं दिखा सके। मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रतिदिन आरा मशीनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है। रात्रि में भी जांच अभियान चल रहा है, ताकि अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन रोका जा सके। इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी एके मालवीय, क्षेत्रीय वनाधिकारी आरपी प्रजापति, सेक्सन आफीसर मो कमाल खां, जबर सिंह, वन दरोगा एजाजुद्दीन उपस्थित रहे।