फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   campagn agaisnt dry toilet must be carred out

शुष्क शौचालयों के विरुद्ध चलाएं मुहिम

Tue, 25 Aug 2015 11:58 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Tue, 25 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शुष्क शौचालयों के विरुद्ध मुहिम चलाए जाने की मांग को लेकर नगर आयुक्त अरुण प्रकाश का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



 ज्ञापन के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि भारत सरकार ‘जहां सोच-वहां शौचालय’ कार्यक्रम से पूरे भारत में खुले में शौच व झड़ाऊ शौचालय के विरुद्ध आंदोलन का शंखनाद कर चुकी है, अत: नगर में भी इस मुहिम को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना था कि आजादी के बाद से ही मैला ढोने की अमानवीय परम्परा के विरोध में स्वर मुखर हुए, परंतु झांसी में आज भी झड़ाऊ शौचालय अस्तित्व में हैं और मैला ढोने का कार्य आज भी हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई कि महानगर में सभी झड़ाऊ शौचालयों के विरुद्ध अविलंब कार्रवाई की जाए। समस्याओं का समाधान न होने की दशा में भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करेगी। इस संबंध में नगर आयुक्त ने कार्यकर्ताओं को सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर संजीव अग्रवाल लाला, संजीव श्रृंगीऋषि, हिमांशु दुबे, विनीत खटीक, सुमन पुरोहित, गिरजा तिवारी, अन्नू गुप्त, आहराम वर्मा, नरेश राजपूत, मीता अवस्थी, महेश मिश्रा, उमाशंकर राय, वीरेंद्र सिंह सेंगर, मनोज खजुरिया, रोहित गोठनकर, संजय आनंद, रश्मि सिंह, सुरेंद्र सेन, लखन कुशवाहा, शिवकरन, कमलेश परिहार आदि मौजूद रहे।


इनसेट
------------
बंद पड़ा शौचालय खोला जाए
झांसी (ब्यूरो)। भाजपा की मंडल उपाध्यक्ष मानकुंवर किशोरी ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर वार्ड नंबर  41 में बंद शौचालय को खुलवाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि बड़ागांव गेट बाहर क्षेत्र में लगभग 30 साल पुराना शौचालय बना हुआ है, जो इस वार्ड में एकमात्र है। इसकी मरम्मत का कार्य तीन माह पहले पूर्ण हो चुका है, इसके बावजूद अभी तक इसे खोला नहीं गया है। इसके अभाव में क्षेत्र के लोगों को खुले में जाना पड़ता है, जिसके कारण महिलाओं और बुजुर्गों को रात बिरात परेशानी का सामना करना पड़ता है।  इस मौके पर गुलाब सिंह, प्रभा, नन्ही, राजाराम, किशोरी प्रसाद, रामेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed