फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cabinet Minister Swatantra Dev said SP started creating riots

Jhansi: मंत्री स्वतंत्र देव बोले, सपा ने दंगा करवाना शुरू कर दिया... पहले हिंदू-मुसलमान शांति से रह रहे थे

Sun, 08 Dec 2024 07:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Sun, 08 Dec 2024 07:03 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि जब-जब सपा की सरकार राज्य में रही है, तब-तब गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर रहा है। 2017 के पहले कोई व्यक्ति टीका लगाकर किसी कार्यालय में जाता था तो उसका कोई काम नहीं होता था। 

विज्ञापन
Cabinet Minister Swatantra Dev said SP started creating riots
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : @swatantrabjp

विस्तार

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लोकसभा में जीतने के कारण सपा ने प्रदेश में दंगा करवाना शुरू कर दिया। उससे पहले हिंदू-मुसलमान यूपी में शांति से रह रहे थे। हालांकि, 2027 में सपा की सरकार प्रदेश में नहीं आएगी। योगी सरकार में विकास के साथ-साथ जनता सुरक्षित भी है। रविवार को वह विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


स्वतंत्र देव ने कहा कि जब-जब सपा की सरकार राज्य में रही है, तब-तब गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर रहा है। 2017 के पहले कोई व्यक्ति टीका लगाकर किसी कार्यालय में जाता था तो उसका कोई काम नहीं होता था। सपा सरकार में अगर यादव को कोई मुसलमान पीट देता था, तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने विकास, सुशासन, जनकल्याण की योजनाओं के नाम पर वोट दिया है। प्रदेश में भी घर-घर नल से जल पहुंचा जा रहा है। प्रदेश सरकार छह लाख सरकारी नौकरियां दे चुकी हैं। समूह के जरिये महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सड़कों का जाल बिछाया गया है। आज तीर्थस्थलों पर काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। फिर चाहें काशी, अयोध्या, चित्रकूट हो या मथुरा।
विज्ञापन


मंत्री ने भी कहा- ‘बंटेंगे तो कटेंगे’
स्वतंत्र देव भी सीएम का नारा बंटेंगे तो कटेंगे दोहराया। साथ ही कहा कि मिलकर रहेंगे तो नेक रहेंगे, सेफ रहेंगे। आज दूसरे देशों की स्थिति क्या है, ये सबके सामने है। एक सवाल के जवाब में बोले कि अखिलेश शासनकाल में सपाई डीआईजी को सिपाही समझते थे मगर भाजपा सरकार में सपाई सिपाही को डीआईजी समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed